स्व.राजीव् गांधी की 26 वी पुण्यतिथि मनाई

20170521_123209बीकानेर। 21 मई 2017। शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 26 वी पुण्यतिथि पंचशती सर्किल पर पुष्पांजलि अर्पित की।शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की महिलाओ को पंचायती राज में अधिकार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है व युवाओ को 18 साल की उम्र में मतदान भी उन्ही की देन है।
पूर्व राज्यसभा सदस्य जमना बारूपाल ने कहा की राजीव गांधी के आदर्शो को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कविता के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।
नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद ने राजीव गांधी को संचार क्रांति का जनक बताया। उन्होंने कहा गांधी देश में तकनिकी क्रांति व शिक्षा के प्रणेता रहे है।
पूर्व पार्षद शिवरी चौधरी ने कहा की जब राजीव गांधी कंप्यूटर शिक्षा लाने वाले थे तब तत्कालीन विपक्षी जनप्रतिनिधि ने विरोध किया।
शहर उपाध्यक्ष कमला बिश्नोई ने कहा की राजीव गांधी को सचा व कर्मठ व्यक्तित्व का धनि बताया।इस अवसर पर सरस्वती लेघा,राधा भार्गव,सांगिलाल वर्मा,सपना तिवारी,जशोदा पांडूइ,चंदा बाई,शारदा बिश्नोई,कमली बानो ने पुष्पांजलि अर्पित की।

error: Content is protected !!