बीकानेर, 10 जून। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी शनिवार को अजमेर जिले के मैराथन दौरे पर रहे। उन्होंने ब्यावर के द्वारिकाधीश गार्डन में भाजपा समरसता सम्मेलन में भाग लिया। जहां कांग्रेस के ग्यारह सौ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की कुनीतियों, बीफ प्रकरण एवं मध्यप्रदेश में हाल ही हुए किसान आंदोलन के कारण कांग्रेस छोड़कर, भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री तथा विधायक अभिषेक मटोरिया एवं अविनाश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। मटोरिया एवं जोशी ने भाजपा अध्यक्ष बी.पी. सारस्वत को ग्यारह सौ कार्यकर्ताओं की सूची सौंपी। इसके बाद रामंगज के आॅल सेंट स्कूल में जोशी ने मटोरिया के साथ महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कौशल प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। अजमेर में नगर निगम अजमेर द्वारा आयोजित पृथ्वीराज चैहान राज्य स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत तथा अजमेर नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत भी मौजूद थे। इसके बाद जोशी ने अजमेर शहर और देहात आईटी विभाग की बैठक ली। उन्होंने आईटी के माध्यम से योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। इस अवसर पर अजमेर शहर भाजपा अध्यक्ष अरविंद यादव, देहात अध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, आईटी विभाग के शहर संयोजक अनुपम गोयल और देहात संयोजक सर्वेश्वर शास्त्री मौजूद थे।
