फ़िरोज़ खान
बारां 18 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा।
जिला कांग्रेस महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन 19 जून 1970 को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी का नई दिल्ली में जन्म हुआ था। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय श्रीजी चैक बारां पर दोपहर 12 बजे केक काटकर धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया जावेगा। जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने सभी कांग्रेसजनों से श्री राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया।