मेनार। उदयपुर जिले में 14 जून को हुए एनएसयूआई संगठन के परिणाम सोमवार को घोषित हुआ है जिसमें एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पद हेतु कुशलेश चौधरी के 180 वोटों से विजय होने पर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया संगठन से जुड़े हुए समस्त कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई ।
उदयपुर जिले में ऐतिहासिक इस जीत को लेकर क्षेत्र के मेनार, वाना ,फतहनगर, सनवाड़ के क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर ।
युवा नेता रमेश बुनकर ने बताया कि इस जीत से उदयपुर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं में नयी जान आएगी एवं आगामी चुनाव में युवाओ के हाथ में कमान देने से राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के इरादों को चार चांद लगेंगे। इस दौरान युवा नेता लोकेश यादव, नीलेश सोनी, आकाश पांडिया, जीनु चाकू, पवन ,राज छापरवाल, अखिलेश चौधरी, संजय गहलोत सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।