बीकानेर,28 जून। शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में शहर में विकास कार्य शुरू करवाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
सुनीता गौड़ ने शहर में नगर निगम और नगर विकास न्यास ने आगामी दस दिनों में विकास कार्य शुरू नहीं किए तो शहर में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस ने समय रहते संबंधित विभागों को शहर की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान दिलाने के लिए पत्र लिखे,लेकिन प्रशासन ने इसपर कोई कार्यवाही नहीं की। आज शहर के हालात बद से बदत्तर हो गए। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 37 में डाक बंगलों के पीछे क्षतिग्रस्त नाला व सड़क के लिए क्षेत्र के लोगों ने आनन्दोलन किया था,परन्तु निगम आंखमंूदे बैठा है। उन्होंने कहा कि शहर में सिटी बस की सेवा पुनः प्रारंभ होनी चाहिए।
शहर महिला अध्यक्ष ने पूगल रोड से पुलिस लाइन तक सड़क निर्माण तथा बरसाती पानी की निकासी करवाने, पंचशती सर्किल से व्यास काॅलोनी जाने वाली सड़क, ब्रांदराबास से बंगाली मंदिर तक की सड़क का निर्माण करवाने,सांगलपुरा में सीवर लाइन डालने, कोठारी अस्पताल,मेडिकल काॅलेज और तुलसी सर्किल,बंगाली मंदिर,गिनाणी तथा त्यागी वाटिका क्षेत्र में चैक हुई सीवरेज लाइन की व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने राजनगर,हेतनगर,विराटनगर,खतुरिया काॅलोनी,रापुराबस्ती ,चैधरी काॅलोनी,पटेल नगर, सुभाषपुरा,रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में सड़क व नालियों के निर्माण करवाने की मांग की है। उन्होंने शहर में उजड़े हुए पार्कों पर चिन्ता व्यक्त की और कहा कि न्यास के लगभग पार्कों में अतिक्रमण हो रखे है तथा इनमें प्रकाश की व्यवस्था भी माकूल नहीं है।
श्रीमती गौड़ ने कहा कि अगर आगामी 10 दिनों में उक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो महिला कांग्र्रेस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।