स्व. मुरलीधर व्यास की 99वीं जयन्ती मनाई गई

bikaner samacharबीकानेर, 5 जुलाई। लोक नायक, समाजवादी नेता तथा पूर्व विधायक स्व. मुरलीधर व्यास की 99वीं जयन्ती कार्यालय में मनाई गई।
मंगलवार देर रात तक चली चर्चा में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नगर सचिव मूलचंद खत्री ने कहा कि जी.एस.टी किसी भी तरह से आम जनता के हित में नहीं है। यह बडे़ पूंजीपतियों एवं कॉर्पोरेट जगत के हित में लागू किया गया कदम है, इससे देश के कमजोर वर्ग को लूटने की खुली छूट देशी विदेश्ी कम्पनियों को मिलेगी। इससे कमजोर और ताकतवर वर्ग के बीच की खाई और गहरी होगी अंततः लोगों को इसका विरोध करने पर मजबूर होना होगा, सरकार के सामने आने वाले समय में संघर्षाे से निपटने की बड़ी चुनौती आने वाली है।
जुगल किषोर रंगा ने कहा कि जी.एस.टी के बारे में आम नागरिकों को पूरी जानकारी नहीं है, इससे लोगोें को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। इसे दूर करने के लिये प्रशासन को मुस्तैद करने और आम नागरिकों को शिक्षित करने की आवष्यकता है अन्यथा भ्रांतियाँ फैल रही हैं। इसका फायदा विरोध करने वालों को मिल रहा है।
मनोज अग्रवाल ने कहा कि लोगों को शिक्षा की कमी की वजह से परेशानियाँ महसूस हो रहीं हैं तथा विरोध के लिये विरोध किया जा रहा है जबकि जी.एस.टी लोगों के हित में है। आने वाले समय में इसके फायदे नजर आने लगेंगे। व्यापार आसान और पारदर्शी होगा। मोदी सरकार के फैसलें सही दिशा मंे उठाये गये कदम दिखाई देते हैं, कुछ तो लोगो में भ्रांतियां हैं और कुछ लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
बुलाकी चंद अभाणी का मत था कि जी.एस.टी. से कपड़ा व्यापार प्रभावित होगा। इसमें रोजगार घटेंगंे और परेशानियां बढें़गी। जयदेव आचार्य ने कहा सरकार के फैसलों में जल्द बाजियां दिखाई देने लगी हैं, जबकि देश में शिक्षित वर्ग की तुलना में अशिक्षित लोग ज्यादा हैं, इससे उनको नये-नये तरीकों से भ्रमित कर बेवकूफ बनाने वाले सक्रिय हो गये हैं। आम नागरिकों को इससे बचाने के उपाय करने की महती आवश्यकता है।
एडवोकेट गोपाल आचार्य ने जी.एस.टी का खुले तौर पर विरोध करते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों को फायदे की बजाय नुकसान होने की संभावना अधिक है क्योंकि राज्य सरकारें टैक्स लगाने की अपनी सीधी पकड़ खोने की वजह से नया रास्ता निकाल कर जरूर नये टैक्स लगायेगी। जिसके परिणाम स्वरूप जनता को दोनो तरफ (केन्द्र और राज्य) से मार झेलने को मजबूर होना पड़ेगा।
मूलचंद आचार्य ने कहा कि मोदी सरकार जो-जो कदम उठा रही है वे सभी देश और देशवासियों के हित में हैं। इसका कोई तार्किक विरोध न होकर हवा में बाते की जा रही हैं, जिनका कोई अस्तित्व नहीं है। महेन्द्र पुरोहित ने कहा इससे उपज रही भ्रांतियां दूर होनी चाहिये, लोगों को इसकी पूरी जानकारियां देकर जागरूक करने की बडी आवश्यकता है, अन्यथा जिस उद्देश्य से यह कार्य किया गया है, वह उदेष्य पूरे होने में संदेह हैं क्योंकि टैक्स चोरियां करने वाले फिर नये रास्ते निकाल कर इसके उद्देश्य को प्राप्त नहीं होने देंगे।
संयोजक नटवर लाल व्यास ने कहा कि मोदी सरकार जबसे अस्तित्व में आई है तब से नये फैसले इकतरफा करती जा रही है, वह देश विदेश में यह जताना चाहती है कि देश में सब कुछ बदल गया है, विदेश यात्राएंे कर वहां की मल्टीनेशनल कम्पनियों को भारत आकर यहां के नागरिकांे को लूटने का न्यौता देकर यह भरोसा दे रहे है कि मैं और मेरी सरकार आपके साथ हैं आप निश्चिंत होकर आये। वे नई क्रान्ती के वाहक बनने को लालायित हैं जबकि इनकी नीतियों से बडे पूंजीपति मालामाल हो रहे हैं और कमजोर मजदूर और किसान वर्ग जुट रहा है रोजगार खत्म हो रहे है, नवयुवक लाखों खर्च कर जा डिग्रियां हासिल कर रहे है उनके लिये कोई रोजगार नहीं है महंगाई चरम पर है इनके सत्ता हासिल करने से अब तक महंगाई निरंतर बढ़ी है। कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब है। कश्मीर समस्या निरन्तर उलझती जा रही है। ऐसी पहले कभी नहीं रही जबकि भाजपा वहां सरकार में भागीदार है। राजनीति मूल्य गिरते हा रहे है जिन्हें जिन्हें मोदी स्वयं बढावा दे रहे है अनेकों अनेक समस्याये रोज देश मे पैदा हो रही है उन्हें हल करने का काई प्रयास नही हुआ है। मूलभूत विषयों से लोगो का ध्यान हटाने के उदेष्य से बेतुके और अव्यवहारिक फैसले लिये जा रहे है और उन्हें लागू करने के लिये जनता में भय उत्पन्न किया जा रहा है विरोधी नेताओं को छोटे-छोटे मामलों में चरित्र हनन किया जा रहा है। दल-बदल को बढावा दिया जा रहा है इसी क्रम में जी.एस.टी लागू किया गया है, जबकि छोटै व्यापारी जिनमें कपड़ा और सोने चांदी मुख्य है को तबाह किया जा रहा है। बिना लोगो की राय मषविरा लिये इसे लागू करना इक तरफा और तानाषाही पूर्ण निर्णय है इसके परिणाम सरकार को भुगतने होंगे और उनकी अदूरदर्षीता के फैसलों से जनता आज हैरान परेषान है इसके नतीजे अच्छे नहीं होगें।

इन्होनें भी विचार रखे विमल सुखाणी, अविनाष व्यास, गोविन्द सिंह, आनन्द जगाणी, कवि पुरोहित, लक्ष्मी सुखाणी, विजय लक्ष्मी व्यास कैलास बोड़ा, श्रीमती डोली पुरोहित, सीमा व्यास खींवराज थानवी, अन्नुबाला, मुस्ताक मिस्त्री, अषोक मिस्त्री, सिकंदर ष्षर्मा, बद्री गहलोत, बैजनाथ, देवाषंकर

वहां पर यह निर्णय भी किया गया कि अगले वर्ष 4 जुलाई 2018 को शताब्दी वर्ष में एक बड़ा भव्य समारोह किया जायेगा। इसमें कई कार्यक्रम आयोजित करवाये जायेगें।

(नटवर व्यास)
संयोजक
स्माजवादी नागरिक मोर्चा
जिला बीकानेर
मो.-9001561929

error: Content is protected !!