आगर व संदोकड़ा में न्याय आपके द्वार शिविर में पट्टे वितरण किये

IMG-20170714-WA0107फ़िरोज़ खान
बारां 14 जुलाई । कस्बाथाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आगर व संदोकड़ा में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम व पट्टा वितरण का आयोजन किया गया। विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि आगर ग्राम पंचायत में 49 पट्टे वितरण किए गए और पट्टे के लिए ग्राम पंचायत में 180 आवेदन आए व संदोकड़ा ग्राम पंचायत में 49 पट्टे वितरण किए और पट्टे के लिए 210 आवेदन आए। कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा ने शौचालय निर्माण के अनेक महत्वों के उदाहरण देकर ग्रामीणों को शौचालय निर्माण करवाने को प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा, तहसीलदार व सचिव सुरेश भार्गव, सरपंच निलेश शर्मा मौजूद रहे।

error: Content is protected !!