जन-अभियोग निवारण के आदेशों की अवहेलना

सड़क निर्माण को लेकर सौंपा ज्ञापन
badmer newsबाड़मेर। जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिलाधीश के जन अभियोग निवारण आदेशों की ग्राम पंचायत कवास एवं माडपुरा बरवाला द्वारा अवहेलना की जा रही जिसकों लेकर शुक्रवार को जनसुनवाई में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि माडपुरा सानी और माडपुरा पुराना गांव में छभ्25 से गांव में नयी सड़क बनवाने के सरकार ने आदेश जारी किए थे। उक्त आदेशो के क्रम में दोनों गांव की पंचायतो ने 2016 में सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी पास किया लेकिन दो वर्ष बीत जाने पर भी सड़क निर्माण के समन्ध में कोई कार्यवायी नही हुई। जिसके चलते जिला स्तरीय जनसुनवाई में कई बार ज्ञापन सौंपा गया लेकिन इस समस्या का समाधान नही हुआ।

error: Content is protected !!