विपदा में सहायता करने से बडा कोई धर्म नहीं

bikaner samacharबीकानेर 27/7/17। विपदा व संकट के समय यदि किसी की सहायता कर दी जाए तो उससे बड़ा धर्म कोई नहीं हो सकता। इसी मूलमंत्र के साथ पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी व नगर विकास न्यास महावीर रांका सोनगिरि कुए के पास हुए अग्निकांड के हादसे में मृतक परिवारों की मदद करने में अग्रणी रहे हैं। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा अग्निकांड में क्षति पहुंचे पांच मकानों को बनवाने की घोषणा के बाद नगर में अनेकजन सहयोग के लिए आगे आने लगे हैं। न्यास अध्यक्ष रांका की प्रेरणा का असर ही मानें कि इस पुनीत कार्य के लिए सहयोग की होड़ मचने लगी है। भाजपा नेता युधिष्ठरसिंह भाटी ने घटनास्थल पर राहत के लिए जितनी तत्परता दिखाई उसी तरह मकान निर्माण में सहयोग हेतु बिल्कुल भी पीछे नहीं दिखाई दिए।

जनसहयोग में दिखा उत्साह- गुरुवार को धरणीधर पर्यावरण विकास समिति, प्रखर परोपकार समिति के राजेश चूरा ने न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, उपमहापौर अशोक आचार्य तथा भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी की प्रेरणा से क्षति पहुंचे पांचों परिवारों को बर्तन देने की बात कही तथा आश्वासन दिया कि हरसंभव मदद के लिए वे तत्पर रहेेंगे। उपमहापौर आचार्य ने बताया कि बीकानेर में भामाशाहों की कमी नहीं है साथ ही ऐसी विपदा के समय तो हर व्यक्ति सहयोग में जुट जाता है। रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन के शेखर आचार्य ने बताया कि सुथार युवा समाज हरिकिशन सुथार, पवन सुथार, विनोद सुथार, धर्मेन्द्र सुथार, वीरेन्द्र सुथार, ध्यानचन्द व शिव बामणिया ने पूर्व में 51 हजार रुपए की निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाई तथा गुरुवार को पुन: 51 हजार रुपए की राशि निर्माण हेतु सौंपी। इससे पूर्व टाइगर यूनियन ने दो गाड़ी ईंट, घनश्याम रामावत ने 50 हजार की बजरी, अभिषेक आचार्य ने 101 सीमेंट के कट्टे, नगर विकास न्यास कर्मचारियों ने 71 हजार रुपए की राशि निर्माण हेतु सौंपी।

जोर-शोर से चल रहा निर्माण- मकान निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए पवन महनोत व मनोज पडि़हार ने बताया कि छह दिन से लगातार ठेकेदार पूनमचन्द गहलोत के सान्निध्य में 10 कारीगर व 25 मजदूरों द्वारा यह निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने हिदायत देते हुए कहा है कि अतिशीघ्र निर्माण पूरा करवाया जाए।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!