12 खिलाडियों का राज्य स्तर पर चयन
राजसमन्द। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीलवाड़ा में आयोजित 27वीं राजसमन्द जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयी 17 व 19 वर्ष वर्ग की छात्र/छात्रा तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
सी.बी.ए. के निदेशक शिवहरि शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिलेभर की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। अन्डर 17 छात्रा वर्ग के 30 मीटर इवेन्ट में चंचल भाटिया ने प्रथम व पयानिधि जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वही अन्डर 19 में अमिशा लोधा ने प्रथम व रीया भाटिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 50 मीटर इवेन्ट में अमिशा लोधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार छात्र वर्ग के अन्डर 17 वर्ग के 30 मीटर इवेन्ट में नवदीप सिंह चारण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं 50 मीटर इवेन्ट में हेमांग हिरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही अन्डर 19 की 30 मीटर इवेन्ट में नितेश सुथार ने प्रथम व गौरव कुमावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं 50 मीटर इवेन्ट में गौरव कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभागियों की इस उपलब्धि पर सी.बी.ए. की प्रशासिका शीतल गुर्जर व समस्त सी.बी.ए. परिवार ने सभी विजेताओं की बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।