’सुखी’वन स्टॉप पर पीड़ित महिलाओं को मिलेगी निशुल्क सहायता

bikaner samacharबीकानेर,21सितम्बर। पीबीएम अस्पताल में पीड़ित महिलाओं की निशुल्क सहायता के लिए सखी वन स्टॉप केन्द्र की शुरुआत की गई है। यह महिला अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित ’सखी’वन स्टॉप केन्द्र का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में केन्द्र का शुभारंभ करने के बाद विधायक डॉ.गोपाल जोशी ने े कहा कि पीडि़त महिला को यहां कानूनी सहायता के साथ-साथ शिक्षित करने का काम भी होना चाहिए, उसमें आत्म विश्वास पैदा होगा और सामर्थ्यवान बन सकेंगी।
जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने कहा कि ’खुशी’ वन स्टॉप एक ऐसा प्लेटफार्म है,जहां पर कोई भी महिला जो हिंसा से प्रताडि़त है,वह आ सकती है। यहां पर उसे हर क्षेत्र के विशेषज्ञ की सेवा उपलब्ध होगी। जिला पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह ने कहा कि पुलिस महकमा इस केन्द्र में महिला पुलिस अधिकारी की सेवाएं उपलब्ध करायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम अवतार सोनी ने कहा कि इस केन्द्र में आने वाली महिलाओं को उनकी पंसद के वकील को चुनने की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मेधा रतन ने ’सखी’वन स्टॉप केन्द्र के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि परिवार,समुदाय,कार्य स्थलों पर हिंसा से पीडि़त महिलाओं को आपातकालीन बचाव व राहत इस केन्द्र में पहुंचाई जायेगी। इस केन्द्र पर एकल खिड़की के माध्यम से सभी सेवा-सुविधाएं रहेंगी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 3 सदस्यी पैनल उपलब्ध करवाया गया तथा चिकित्सा,कानूनी,मनो सामाजिक परामर्श आदि की सेवाएं संबंधित विभाग द्वारा ली जायेगी। इस केन्द्र पर पीडि़ता को अधिकतम 5 दिन आश्रय,भर्ती अवधि में भोजन,एम्बुलेंस की सुविधा भी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र से आवश्यक सहयोग हेतु हैल्पलाइन नम्बर 0151-2205525 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आर.पी.अग्रवाल और पीबीएम अधीक्षक डॉ.पी.के.बेरवाल ने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कोषाधिकारी योगिता गोयल,बार एसोसियेशन के अध्यक्ष रविकान्त वर्मा उपस्थित थे। संचालन युवा भारत संस्थान के सचिव दिनेश पाण्डे ने संचालन किया।

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!