नहीं रहे मुख्यमंत्री के चाचा मोहनसिंह गहलोत

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चाचा मोहनसिंह गहलोत (86) का सोमवार को निधन हो गया। अपने चाचा की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए गहलोत शाम साढ़े चार जोधपुर पहुंचे। अंतिम संस्कार रामबाग स्थित मोक्षधाम में किया गया।

स्व. मोहनसिंह को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री के भाई अग्रसेन और कंवरसेन गहलोत ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री गहलोत अपनी पत्नी सुनीता व पुत्र वैभव के साथ विशेष विमान से जोधपुर पहुंचे।

यहां पर उन्होंने चाचा की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद शवयात्रा में शामिल होकर रामबाग स्थित मोक्षधाम पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मोहन सिंह गहलोत का अंतिम संस्कार हुआ।

 

error: Content is protected !!