फ़िरोज़ खान
सीसवाली 24 अक्टूबर । कस्बे में पापुलर फ्रन्ट द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार रात्रि को “हम भी कुछ कहेंगें ” के तहत पुराने अस्पताल मोहल्ले मे बाद नमाज ईशा के नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया । पापुलर फ्रंट के सीसवाली नगर अध्यक्ष हाफीज इरशाद अंसारी ने बताया कि सभा को लीगल सेल के हाजी अब्दुल सलाम व शाहिद दुर्रानी ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित किया । कार्यक्रम में पापुलर फ्रंट के मांगरोल नगर अध्यक्ष जाकिर भाई, बारां नगर उपाध्यक्ष असलम कालू, एस डी पी आई के विधानसभा अध्यक्ष अलादीन अंसारी, इक़बाल मंसूरी, महमूद शाह, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे ।