बीेेकानेर सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी के बलिदान दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर प्रभात फेरी, इन्दिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पंाजली कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए जाएगे। तत्पश्चात देहात कांग्रेस कार्यालय परिसर में उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पंाजली कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, का आयोजन किया जायेगा।
गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर देहात कांग्रेेस की मासिक मीटिंग का भी आयोजन रखा गया है।
मार्शल ने बताया कि देहात कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कार्यकारिणी पदाधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशीगण, विधायक, जिलाप्रमुख, प्रधान, कम्पेनिंग कमेटी. सदस्यगण, पं.स.व जिप. सदस्य व प्रत्याशी, अग्रिम संगठनो के जिलाध्यक्ष व जिला देहात कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, विशेष आमत्रित सदस्य, अग्रिम संगठनों के प्रदेशस्तरीय, सहित पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं से शामिल होनें का आग्रह किया है।
( मार्शल प्रहलादसिंह)
प्रदेश संगठक
प्रदेश कांग्रेस सेवादल
राजस्थान