बस स्टैंड का नाला अवरुद्ध पानी सड़को पर फैला

IMG_20171126_071517फ़िरोज़ खान
सीसवाली 27 नवंबर । प्रताप चौक बस स्टैंड पर स्तिथ सरकारी नाला अवरुद्ध होने के कारण उसका गंदा पानी सड़को पर फेल रहा है । दुकानदार लेखराज नागर व रामबाबू कुम्हार ने बताया कि सरकारी नाले की सफाई नही होने के कारण जाम हो गया । इस कारण गंदा पानी सड़को पर फेल रहा है । उन्होंने बताया कि नाले का पानी मुख्य रास्ते मे भर जाने के कारण लोगो का निकलना मुश्किल हो रहा है । ग्राम पंचायत द्वारा इस नाले की सफाई नही करवाई जा रही है । इस कारण लोगो भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इसी तरह बस स्टैंड पर बने सार्वजनिक सुविधा घर भी गंदगी से अटे पड़े हुए है । महिला व पुरुषों को सुविधाघर में जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है । लम्बे समय से सफाई नही हुई है । इस कारण दुकानदार व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

error: Content is protected !!