फ़िरोज़ खान
सीसवाली 30 नवंबर । कस्बे में 2 दिसंबर को निकलने वाले जश्ने ईदमिलादुन्नबी के जुलुश को लेकर तैयारियां की जा रही है । अहले जमात ईदगाह कमेठी के सेकेट्री फ़िरोज़ खान ने बताया कि अहले जमात ईदगाह कमेठी की और से निकलने वाले जुलुश व जलसे के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सदर के पद पर शाहिद गहलोत को जिमेदारी दी गयी है । इसको लेकर शाहिद गहलोत के नेतृत्व में इनायत हुसैन, सलीम सहारा, तालिब हुसैन, अख्तर हुसैन, ऐहसान शाह अनवर शाह, एम इदरीस खान, सदर रमजानी अंसारी सहित अन्य समाज के लोग तैयारियों में जुटे हुए है । मुस्लिम गली मोहल्लों में पोस्टर, झंडे लगाए जा रहे है । वहीं मुख्य बाजार को भी सजाने का काम चल रहा है । 2 दिसंबर को ईद मिलादुन्नबी का जुलुश मदरसा अनवारुल उलूम के वसीय मैदान से सुबह 9 बजे करीब शुरू होगा । जुलुश को शहर काजी इस्हाक़ मोहम्मद व सदर रमजानी अंसारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । जुलुश गोल चबूतरा, पुरानी सब्जी मंडी, रामदेव मोहल्ला, नसीब चौराहा, बस स्टैंड, कोटा रॉड नाकचुंगी होता हुआ नाइयों चौक, मदारपुरा मोहल्ला, अंता रॉड होता हुआ हरिजन बस्ती से निकलकर वसीय मैदान पर सम्पन्न होगा ।