बाड़मेर
डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 61 वीं पुण्यतिथि परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई जाऐगी। इस दौरान प्रातः 8ः30 बजे अम्बेड़कर सर्किल पर बाबा साहेब की आदमकत प्रतिमा पर जिले के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किऐ जाऐंगे। समारोह समिति के प्रवक्ता प्रेम परिहार ने बताया कि इस दौरान आमजन से अधिक से अधिक संख्या में आने का आहवान किया गया है।