नरपत सिंह राजपुरोहित का स्वागत

070डॉ. नरेश गोयल के नेतृत्व में होटल राज महल में 4000 किमी. की साईकिल यात्रा पर निकले पर्यावरण प्रेमी श्री नरपत सिंह राजपुरोहित का स्वागत किया गया, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश भादाणी, महेश शर्मा, दीपेन्द्र सोनी, हैरी सोनी, प्रदीप रोहिल्ला व अन्य ने स्वागत सत्कार कर शुभ कामनायें देकर रवाना किया पर्यावरण प्रेमी नरपत सिंह राजपुरोहित जो कि अपने सफ़र में रुक रुक कर पौधारोपण करते हैं! जो जम्मू से रवाना होकर आज बीकानेर पहुंचने पर राजस्थान यूथ क्लब व अन्य संगठन ने स्वागत किया जिसमें शामिल फोटो जर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता, अध्यक्ष मनोज चौधरी, धीरेंद्र लेगा, बजरंगलाल जी, भारतीय विकास संगठन के अध्य्क्ष जयदीपसिंह जावा व अन्य संगठन के भी अतिथिगण शामिल हुए। कल्याण फाउंडेशन के निर्देशक कामिनी भोजक ने स्वागत किया

error: Content is protected !!