विद्यार्थियों ने किया वन विहार

IMG-20171228-WA0036मेनार / निकटवर्ती खेरोदा कस्बे के गुलाब नगर स्थित किशन विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने वनविहार कार्यक्रम के तहत बहेड़ा गाँव मैं करीब 25 बीघा क्षेत्र मे बने हुए ग्रीन हाउस व पॉली हाउस का अवलोकन किया | ग्रीन हाउस के प्रबंधक मेनेजर नारायण लाल चौबीसा ने छात्र छात्राओं को ग्रीन हाउस के स्ट्रक्चर ,सिंचाई व्यवस्था, वातावरण निर्माण हेतु बनाई गए सिस्टम आदि की विस्तृत जानकारियां प्रदान की, तथा टमाटर, खीरा, शिमला मिर्च आदि के प्रोडक्शन सम्बंधित विस्तृत जानकारियां दी |
छात्र छात्राओं ने संस्था प्रधान कुशाल सिंह शक्तावत के नेतृत्व मे वहा बने हुए सातो ग्रीनहाउस का अवलोकन किया तथा शिमला मिर्च की ग्रीन येलो व रेड सभी पौधों को उत्सुकता से देखा व अपने जिज्ञासा के समाधान हेतु प्रश्न भी किये |
इसके पश्चात छात्र छात्राओं की कुर्सी रेस ,अंत्याक्षरी ,नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ|
इस वनविहार से छात्र -छात्राओं ने मनोरंजन के साथ -साथ वनस्पति विज्ञान की कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की |यह जानकारी राजमल मेघवाल ने दी तथा बताया की इस अवसर पर सुगना शक्तावत ,रेखा मेघवाल तारा रेगर ,नीतू शक्तावत, बलवीर सिंह ,दीपक मेघवाल आदि सभी मौजूद थे

लोकेश मेनारिया

error: Content is protected !!