बाडमेर 29 दिसम्बर ।
राज्य की भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक निर्णय सरकारी विद्यालयों को पीपीपी मोड पर निजीकरण करने के विरूद्ध में जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर ने राबामावि रामसर व रामावि आरबी की गफन के आगे धरना देकर विरोध प्रदर्षन किया। धरना स्थल से काग्रेसजनों ने रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम का अलग-अलग ज्ञापन रामसर व चौहटन एसडीएम को दिया।
भाजपा सरकार ने अदूरदर्षी निर्णय लेते हए बाड़मेर जिले के 6 सरकारी विद्यालयों पीपीपी मोड पर देने का निर्णय किया है जो तर्कसंगत नही है। इस निर्णय के विरूद्ध में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को षिव विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय राबामावि रामसर के द्वार पर धरना दिया।
पूर्व सांसद हरीष चौधरी ने बताया कि प्रदेष में करीब 300 विद्यालयों का प्राईवेंट पार्टनषीप के तहत स्कूलों को निजी हाथो में सौपने का जो निर्णय लिया है वो आम जनता एवं जनहित के विरूद्ध है। भारतीय संविधान में चिकित्सा एवं षिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों को सार्वजनिक तौर पर सरकारें अपने प्रषासनिक ढांचे के तहत ही सेवा का अवसर देते हुए संचालित करती है लेकिन जनता की भावनाओं का कद्र न करते हुए सरकार ने स्कूलों को पीपीपी मोड पर देने का जो निर्णय लिया काग्रेस पार्टी उसका पूरजोर विरोध करती है।
पूर्व मंत्री अमीन खान के मुताबिक सरकार जिले में प्राईवेट पार्टनषीप स्कुल नीति के करीब 6 स्कूलों को निजी हाथों में सौपने जा रही है जिसमें से राबामावि रामसर व रामावि आरबी की गफन को पीपीपी मोड पर देने का जो निर्णय लिया है वह यहां की आबादी जो धोरो में व चितराई ढाणियों में निवास करने वाली छात्र-छात्राओं के षिक्षाा जीवन के लिए अन्यायपूर्ण निर्णय है। खान ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार षिक्षा को निजी हाथों में सौप कर षिक्षा से आम बालक बालिकाओं को भी वंचित रखना चाहती है।
जिलाध्यक्ष फतेह खां ने कहा कि भारतीय संविधान मे जो व्यवस्था दी गई उस व्यवस्था के विपरित सरकार अपनी हठधर्मिता व चैम्बर के अन्दर बैठ कर जो निर्णय लेती है उन निर्णय मेे से यह भी निर्णय षिक्षा को निजी हाथो मे देने का निर्णय जनविरोधी है।
धरना स्थल पर रामसर प्रधान मेहरो समेजा, उपप्रधान मगरसिह खारा, पूर्व प्रधान मोतीलाल ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर जोगराजसिंह, रामसर ब्लॉक अध्यक्ष खूमाराम, षिव अध्यक्ष बच्चू खां, कचरा खान, शकूर खान कंटल का पार, रहमान खान अभे का पार, केषाराम पूनिया रामसर, मोहमद खान गरडिया, देवीसिह भाटी, जानू खान, कबीर खान, रोषन खां भिण्डे का पार, इब्राहीम सज्जन का पार, रामाराम चाडार, नूरा खान बूठिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
फतेह खान
जिलाध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी, बाड़मेर