एलीवेटेड रोड़ का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग

IMG_20171229_160709 बीकानेर। सरकार की ओर से बजट की मंजूरी और मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल होने के बाद बीकानेर में एलीवेटेड रोड़ के निर्माण में हो रही देरी को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है। इस सिलसिले में शुक्रवार को भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम सिटी शेलेन्द्र देवड़ा को ज्ञापन देकर एलीवेटेड रोड़ का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में शामिल शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि कोटगेट क्षेत्र में ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये राज्य सरकार ने एलीवेटेड रोड़ के बजट को मंजूर कर निर्माण की अनुमति भी दे दी है,लेकिन इसके बावजूद प्रशासकीय स्तर इस रोड़ा का निर्माण शुरू कराने में बेवजह देरी बरती जा रही है। सुराणा ने कहा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के कारण एलीवेटेड रोड़ का निर्माण अटकाने के लिये कांग्रेस समर्थित केईएम रोड़ के व्यापारिक संगठनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है,इस प्रोजेक्ट के लिये बजट मुहैया कराने में राज्य सरकार की ओर से तत्परता दिखाये जाने के बाद प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य शुरू नहीं कराये जाने से प्रशासनिक अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। ज्ञापन देने वाले शिष्ट में शहर भाजपा महामंत्री मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह ,जिला मंत्री अनिल पाहुजा,जिला उपाध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश शर्मा तथा कोयला गली व्यापार मंडल में प्रतिनिधि विजय शंकर गहलोत, सामाजिक कार्यकर्ता मोहनी भी मौजूद थी।

error: Content is protected !!