बीकानेर, 01 जनवरी, 2018 आगामी 04 जनवरी 2018 को खाजूवाला में होने वाले विशाल किसान आन्दोलन को सम्बोधित करेगे जिला देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत।
कार्यालय संचालक मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि सिचांई पानी की मुख्य मांग के साथ पांच सूत्रिय मांगांे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खाजूवाला तथा युथ कांग्रेस महासचिव सीताराम नायक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस विशाल किसान आन्दोलन के आयोजको में ब्लॉक अध्यक्ष पुखराज गोदारा, राकेश कस्वां, अब्दुल सत्तार, मोहन सियाग, चेतनराम, याकुब अली, किशनाराम, रविन्द्र कस्वां, सरपंच करण पूनिया, जि.प.स सुनिता नायक, आदि शामिल है।
मार्शल ने बताया कि इस आन्दोंलन में मुख्य वक्ता के रूप देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत होंगें तथा उनके साथ जिला प्रमुख श्रीमती सुशीला सिंवर, पांचू प्रधान श्रीमती मुन्नी देवी गोरछिया, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश खिचड़, प्रदेश पेन्शन प्रकोष्ठ संयोजक किशनलाल मेधवाल, सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम ईणखिया, सेवादल प्रदेश संगठक प्रहलाद सिंह मार्शल, देहात अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. अकरम सम्मा, पूर्व प्रधान भागूराम साहू सेवादल प्रेमलता राठौड, नोपाराम जाखड, एवं बीकानेर जिले के देहात कांग्रेस के पदाधिकारिगण, प्रकोष्ठों व विभागों के अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता खाजूवाला में आयोजित होने वाले विशाल किसान आन्दोलन में भाग लेगें।