सावित्रीबाई फुले की 187वीं जयंती मनाई

IMG-20180103-WA0124सरवाड़-अजमेर [इकबाल खान] सावित्रीबाई फुले की 187 वी जयंती मनाई गई। सरवाड़ कस्बे में स्थित खीरे गेट महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च प्राथमिक विद्यालय मैं सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन दुर्गा लाल माली व प्रध्यानाध्यक् घीसालाल माली की अध्यक्षता में जयंती मनाई गयी। पूर्व चेयरमैन दुर्गालाल ने जयन्ती के उपलक्ष पर बालिका शिक्षा को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहां की बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। जिस परिवार में एक बालिका शिक्षित होती है। वह सात पीढ़ी को शिक्षित कर देती है और कहा कि सावित्रीबाई फुले ऐसी ही एक महान नारी थी। जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान और शिक्षा को बढ़ावा देने में लगा दिया। उसके अलावा सती-प्रथा, छुआछूत,भेदभाव, दलितों और पिछड़ों के उद्धार के लिए महात्मा जोतीराव फुले के साथ उल्लेखनीय योगदान दिया। कार्यक्रम में मौजूद रहे महात्मा ज्योतिबा फुले प्रधानाध्यापक घीसा लाल माली विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष बालूराम पटेल ने सामाजिक बुराइयों के त्याग और समाज के विकास के लिए युवाओं से आगे आने की सीख ली एवं पूर्व सरवाड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष नोरत माली,सैनी समाज उपाध्यक्ष सत्यनारायण माली, प्रभुलाल सैनी सत्यनारायण माली, मुकेश,देवीलाल, महावीर प्रसाद, दुलीचंद माली,मांगीलाल,कालूराम, आदि माली समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!