बीकानेर के डॉक्टरों ने नाखून रोग अधिवेशन अमृतसर में परचम फहराया

( एस.पी.एम.सी का चर्म रोग अधिवेशनों में क्लीन स्वीप )

20180104_130121बीकानेर 4/12/17। 6ठी राष्ट्रीय नाखून रोग अधिवेशन मे विभिन्न शोध पत्र वाचन प्रतियोगिताओ मे एस.पी.एम.सी के छात्रो ने क्लीन स्वीप किया।राजकीय मेडिकल कॉलेज अमृतसर मे आयोजित सत्रो मे अनुकरणीय प्रदर्शन के आधार पर एसपी मेडिकल कॉलेज बीकानेर के चर्म रोग विभाग के पी.जी छात्रो ने अपना परचम फहराया। प्रधानाचार्य डॉ. आर.पी अग्रवाल ने खुशी प्रकट की व बताया कि
डॉ.दिव्या शर्मा व डा. आस्था चावला के उच्चकोटि प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2018 की राष्ट्रीय छात्रवृति ग्राँट से पुरस्कृत किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ. आर.डी. मेहता ने बताया, शोध पत्र एवम् नवीन अनुसंधान के आधार पर आयोजित सत्र मे डॉ.दिव्या शर्मा व डा. आस्था चावला प्रथम व डॉ. पारस चौधरी व डॉ. पूजा गोस्वामी द्वितीय रही।
उदयपुर मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय सोराइसिस काँन्फ्रेस मे प्रश्नोत्तरी में 16 दलों के अधिवेशन मे एम्स व सवाईमान सिंह मेडिकल कॉलेज के छात्रो को पीछे छोड़ते हुए डॉ. पारस चौधरी व डॉ. दिव्या ने द्वितीय स्थान व 15 हजार का नगद पारितोषिक प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य कक्ष मे पी.जी छात्रो को डॉ. आर.पी अग्रवाल ने जीवन मे सफलता का क्रम जारी रखने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विभाग की फैकल्टी में सह. आचार्य डॉ. बी.सी. घीया व सहा. आचार्य डॉ. प्रसून सोनी भी उपस्थित थे।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!