नेता प्रतिपक्ष के आवास पर ‘‘प्रदेशस्तरीय जनसुनवाई‘‘ हेतु सौपी जिम्मेदारी

bikaner samacharबीकानेर, 27 जनवरी 2018 आज जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 1ः00 बजे आगामी 31 जनवरी को राजस्थान विधानसभा मेें नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी के जयपुर स्थित सरकारी आवास पर ‘‘प्रदेशस्तरीय जनसुनवाई‘‘ की तैयारियों हेतु जिला कार्यकारिणी व आईटी सेल की मीटिंग आयोजित हुई।
इस अवसर पर देहात अध्यक्ष गहलोत ने बताया कि गत विधानसभा सत्र में प्रदेश के लोकप्रिय किसान नेता एवं नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के नेतृत्व मे कांग्रेस विधायकों ने सदन में 54 धंटे लंबा ऐतिहासिक धरना देकर किसानों का संम्पूर्ण कर्जा माफ करने और काला कानून वापस लेने की सशक्त लडाई लडी। सता मेें चूर राज्य सरकार ने किसानों का कर्जा माफी की धोषणा नही की। लेकिन कांग्रेस पार्टी सरकार पर एक मनोवैज्ञिानिक दबाव बनाने में सफल रही है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी द्वारा किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ कराने, युवाओं को रोजगार देने, अलोकतांत्रिक काला कानून निरस्त करने, चार साल की लंबित बजट धोषणाएं पूरी करने जैसे अहम मुद्दाों को लेकर ‘‘प्रदेशस्तरीय जनसुनवाई ‘‘ का आयोजन रखा गया है।
गहलोत ने ‘‘प्रदेशस्तरीय जनसुनवाई‘‘ में सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों, सदस्यो, किसानों, युवा साथियों एवं कांग्रेसजनों को अधिकाधिक संख्या में जयपुर पहुचने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा किए गए जनहित के कार्याे को संचार क्रांति यथा मोबाईल. व्हाटसएप. ट्विटर, फेसबुक, आदि के जरिये आमजन तक पहुचाना है। संचार तकनीक का हर क्षेत्र में युवा पीढी़ को उपयोग करना चाहिए।
आईटीसेल प्रदेश पदाधिकारी विक्रम स्वामी,ने कहा कि आज गांव ढाणी, खेत खलियान तक मोबाईल. क्रांति का असर देखने को मिल रहा है। जिसका उपयोग कर हम पार्टी की मजूबती में अपना अमूल्य सहयोग कर सकते है।
प्रदेश आईटीसेल पदाधिकारी चित्रेश गहलोत ने शुरूआती दौर में फेसबुक काफी चर्चित रही लेकिन आज ट्विटर और व्हाटसएप. का बहुत उपयोग होने लगा है,
आईटीसेल प्रदेश पदाधिकारी पुनमचन्द भाम्भू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भी संचार सेवा का उपयोग पार्टी की मजूबती के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास करे।
देहात प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन ने बताया कि देहात कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नारायणसिंह चारण, सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, कांग्रेस खेलकुद प्रकोष्ठ तेजाराम धतरवाल, पूर्व प्रधान रत्तीराम, यूथ कांग्रेस मनोज कुमार मूण्ड, सचिव, जि.प.सदस्य हरीराम बाना, श्यामवीरसिंह राधव, श्रीराम डेलू, महेन्द्र कुकणा, सीताराम डूडी, मदन नैण, विकासिंह, श्रीनिवास पुनिया, संजय सारस्वत, बरकत अली, रामरतन कडवासरा, श्याम बीठनोक, अनिल गहलोत सहित बडी़ संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

error: Content is protected !!