समाज की प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान
बीकानेर 28.01.2018। भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का 12वां सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गिरिराज सिंह, माननीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री (स्वंतत्र प्रभार),भारत सरकार व विशिष्ट अतिथि श्री के.आर. मेघवाल, कमिश्नर इनकम टैक्स थे।
समारोह का स्वागत भाषण रवि शेखर मेघवाल, संभाग अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, जयपुर ने दिया। कार्यक्रम में ‘‘घुंघट प्रथा मुक्त समाज’’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता श्रीमती सुशीला वर्मा, सहायक भू-प्रबंध अधिकारी, बीकानेर थे। श्रीमती सुशीला वर्मा ने ‘‘घुंघट प्रथा मुक्त समाज’’ विषय पर गंभीर एवं प्रयोगात्मक संबोधन दिया तथा बेटियांें को पुरूषों की भांति समानता का अधिकार मिले तथा बेटियों को घुंघट में नहीं रखने का आहृवान किया। आयोजन में नगर निगम महापौर नारायण चैपडा, जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य, प्रभूदयाल सारस्वत, हजारी मल सारस्वत (कालू), रामगोपाल सुथार, भाजपा जिलाध्यक्ष सहीराम दूसाद, महामंत्री मोहन सुराणा, कुम्भाराम सिद्ध, नोखा प्रधान कन्हैयालाल सियाग, भाजपा नेता रामेश्वर पारीक, जिला उपाध्यक्ष अशोक भाटी, पूर्व पार्षद मांगीलाल, पार्षद विनोद धवल, हेतराम सियाग, एसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष हुकमाराम मेघवाल, एसटी मोर्चे के जिलाध्यक्ष डाॅ0 अशोक मीणा, एससी मोर्चे के जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल, बिरजू प्यारे समाज सेवी व अन्य आगन्तुक लोग थे। केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने अतिथियों को ट्रस्ट की गतिविधियों की जानकारी दी।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार भावना अवार्ड कक्षा दसवीं की छात्राओं में ममता पुत्री श्री सुरेशचंद्र मेघवाल, (तारानगर चूरू, राजस्थान स्तर पर प्रथम), उषा खुराव पुत्र श्री लूणाराम मेघवाल (बीकानेर जिले में प्रथम), बारहवीं कक्षा में सोनू लीलड पुत्री श्री पूनमचंद मेघवाल (बीकानेर जिले में प्रथम), एवं कनोड़िया काॅलेज की मानसी गुनावत (बी.ए. में काॅलेज स्तर पर प्रथम) आदि प्रत्येक को 11000 रूपये नकद, स्मृति चिन्ह्, शाॅल एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नव पुरस्कार सावित्री बाई फुले पुरस्कार भी रखा गया, जिसमें जो महिला शादी के बाद भी अपनी पढाई जारी रखते हुए सरकारी व निजी उपक्रम में जिन्होंने अपना नाम किया उन्हें सम्मानित किया गया।
मेघवाल समाज की 10th, 12th और अन्य सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में नवदम्पत्ति ने परिणय सूत्र में बंधने के तुरंत बाद स्वच्छता की शपथ ली तथा पोलीटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर को प्रधान ट्रस्टी पानादेवी ने व अन्य लोगों के साथ पूर्णरूप से साफ किया।
इस वर्ष 60 नव युगल परिणय सूत्र में बंधे।
ट्रस्ट द्वारा सभी जोड़ों को आवश्यक दैनिक उपयोगी घरेलू सामग्री जैसे फर्नीचर, बर्तन, साईकिल, जेवर, आलमारी अन्यादि…दी गयी।
इसके अलावा कक्षा 10वीं मे 75 प्रतिशत से अधिक, 12वीं मे 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेघवाल समाज के छात्र-छात्राओं को भी भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कुल 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रंशसा पत्र एंव स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे प्रारम्भ हुआ व शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ।
अंत में प्रधान ट्रस्टी पाना देवी मेघवाल ने परिणय सूत्र में बंधे नव-युगलों को सुखद विवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
प्रधान ट्रस्टी पानादेवी मेघवाल ने 12वें भावना मेघवाल मेमोरियल सामूहिक विवाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं मिडिया का आभार व्यक्त किया।
– मोहन थानवी