बाड़मेर, 01 फरवरी। ऐतिहासिक कारेली नाडी की सफाई कर नेक कार्य करने वाली पूरी टीम का अभिनंदन समारोह शुक्रवार को कारेली नाडी संरक्षण समिति तथा ग्रुप फोर पीपल बाड़मेर की ओर से क्षत्रिय युवक संघ प्रमुख प्रातकालीन वंदनीय भगवानसिंह जी रोलसाहब सर के सानिध्य मंे आयोजित किया जा रहा है।
बाड़मेर आगोर के पूर्व सरपंच एवं संरक्षण समिति के गोरधनसिंह राठौड़ ने बताया कि कारेली नाडी की सफाई कर जिला प्रशासन तथा भामाशाहांे ने नेक कार्य कर आमजन के लिए अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। कारेली नाडी के प्रति बाड़मेर आगोर, मारूड़ी, जसाई, दांता, रोहिड़ा पाड़ा सहित हजारांे लोगांे की आत्मा तथा आस्था जुड़ी हुई थी। इस कार्य के लिए नागरिकांे की तरफ से जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, आयुक्त डा.गुंजन सोनी, भामाशाह नवलकिशोर गोदारा,अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता सहित टीम के वरिष्ठ सदस्यांे का अभिनंदन किया जाएगा। समिति के रतनलाल बोहरा ने बताया कि कारेली नाडी के सामने स्थित रैन बसेरे के आगे अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा। आमजन से अधिक से अधिक संख्या मंे कार्यक्रम मंे आने की अपील की गई है।