मगी देवी निर्विरोध अध्यक्षा निर्वाचित
बाड़मेर/28 फरवरी 2018
जांगिड़ समाज महिला मंडल की नव कार्यकारिणी गठन हेतु चुनाव बुधवार को स्थानीय विश्वकर्मा छात्रावास, राय कॉलोनी में सम्पन्न हुए जिसमे मगी देवी को एक बार पुनः मंडल की अध्यक्षा निर्विरोध चुना गया। साथ ही नव कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से अनुमोदन कर गठन किया गया। जांगिड़ समाज महिला मण्डल की अध्यक्षा मगी देवी ने बताया कि नव कार्यकारिणी में लूनी देवी उपाध्यक्ष, डाई देवी मंत्री, हस्तुदेवी सहमंत्री, संतोषदेवी कोषाध्यक्ष, लीला धीर संयोजक, तीजा देवी व देवी मांकड़ व्यवस्थापक, निर्मला देवी ब्रहक्षत्रिय, रेखा देवी व ढेलीदेवी को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर समाज की सेकड़ो महिलाओं ने चुनाव में भाग लिया। इस अवसर पर मंडल की नव अध्यक्षा मंगी देवी ने सभी महिलाओं से समाज को सदृढ़ करने व विकास के मार्ग पर बढ़ने का आव्हान किया। समाज की महिलाओं द्वारा नवकार्यकरिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों का माला पहना कर स्वागत किया।