बीकानेर 11 मार्च 2018। जनवादी लेखक संघ व जनवादी महिला समिति द्वारा गांधी बाल उ प्रा वि लालगुफा के पास में महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिरोध के स्वर आयोजन के तहत काव्य गोष्ठी व विचार गोष्ठी आयोजित की गई। आरंभ में संचालक इंद्रा व्यास ने विषय प्रवर्तन करते हुए महिलाओं के लिए रखे गए इस विशेष आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा महिला युग में महिलाओं के हालात और उनकी मनोदशा का विवेचन किया और कवयित्रियों व वक्ता महिलाओं का परिचय करवाया। अध्यक्षता करते हुए प्रमिला गंगल ने अपने गीत से युग परिवर्तन के लिए महिलाओं द्वारा करवट लेने का विश्वास व्यक्त किया। डॉ प्रभा भार्गव ने महिला चेतना जागृति का उदाहरण देते हुए कहा कि आज श्रमिक वर्ग की महिला भी अपनेअव्यावहारिक पति को सीख देने का हौसला रखती है। डा उषा किरण सोनी ने अपनी कविता के माध्यम से नारी को पुरुषों से श्रेष्ठ बताते हुए आह्वान किया कि महिलाएं स्वयं को कमतर न आंकें। मोनिका गौड़, डा कृष्णा आचार्य, युवा वर्ग प्रतिनिधि अक्षिता र ामावत, कांता चाडा, डा बसंती हर्ष, डा रेणुका व्यास, इंद्रा व्यास, डा सीमा जैन, अधिमा रंगा, संध्या रामावत, विजयलक्ष्मी आचार्य ने भी अपनी कविताओं, विचारों से सदन को साझा करते हुए वर्तमान हालात पर महिलाओं के संघर्ष को रेखांकित किया । आयोजन में श्रीहर्ष, सरल विशारद, मोहन थानवी, अविनाश व्यास, जाकिर अदीब, शिवशंकर व्यास, हरिकिशन व्यास, सन्नू हर्ष, कमल आचार्य, जुगल पुरोहित, विप्लव व्यास, राजाराम स्वर्णकार साक्षी बने। संचालन इंद्रा व्यास ने किया। गांधी बाल उ प्रा विद्यालय की ओर से आभार व्यक्त किया गया।