सिन्धी अकादमी द्वारा मासिक अदबी गोष्ठी का आयोजन

जयपुर, 30 अप्रेल (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित कार्यालय ’’अकादमी संकुल’’ में सोमवार, 30 अप्रेल, 2018 को मासिक साहित्यिक (अदबी) गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अकादमी सचिव ईश्वरलाल मोरवानी ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री लक्ष्मण भंभानी ने की। गोष्ठी में डा.खेमचंद गोकलानी ने एकांकी ’’सुदिका’’, कन्हैया अगनानी ने लघु कथा चिन्तन ’’सिन्धियत’’, डा.हरि जे.मंगलानी ने गीत ’’चंदु अजु रात मुंहिजे प्रीतम खे वठी अचु’’, हरीश करमचंदानी ने लेख ’’डायरी’’, टी0आर0शर्मा ने लेख ’’छा कदहिं सिन्धी संवत शुरू थियो हो?’’, अजमेर के डा0सुरेश बबलानी ने कहानी ’’महूरत’, भीलवाड़ा के डा0एस0के0लोहानी ’’खालिस’’ ने कविता ’’दर्द जी दवा’’, टोंक के डा0किशन चंद ने कहानी ’’पूनम जो रिश्तो ऐं असांजी अबाणी सिन्धी बोली’’, रमेश रंगानी ने कहानी ’’कलजुग में कृष्णा’’, रोमा चांदवानी ’’आशा’’ ने कहानी ’’चरित्रहीन’’, हेमन दास ने कविता ’’मुहिंजो हिन्दुस्तान’’, वासुदेव गेरियानी ने कविता ’’इंसानियत’’, नन्दिनी पंजवानी ने लेख ’’हीअ दुनिया हूअ दुनिया’’ पूजा चांदवानी ने कविता ’’मोबाईल’’, सुरेश सिन्धु ने निबन्ध ’’राजस्थान में सिन्धी नाटक’’ ज्योति ने कविता ’’बारह महीना’’, हेमा मलानी ने कविता ’’जिन्दगी’’, गोपाल ने आलेख ’’कींअ मनायूं जन्मदींहु़’’, पार्वती भागवानी ने कहानी ’’फरिश्ता’’ बीना प्रियदर्शना ने कविता ’’निंड’’, डी0डी0इसरानी ने कविता ’’उहो सिन्धी किथे आ’’ गायत्री ने कहानी ’’सुहाजिडो’’ राजकुमारी ने कविता ’’उसूलन सां मोहब्बत’’ मोनिका पंजवानी ने कहानी ’’जिन्दगी’’ एवं चन्द्रकान्ता पारवानी ने कविता ’’शुक्रिया तव्हांजो बि’’ प्रस्तुत की।
गोष्ठी में अकादमी के पूर्व सदस्य, सिन्धी भाषी साहित्यकार, पत्रकार आदि उपस्थित थे।
(ईश्वरलाल मोरवानी)
सचिव

error: Content is protected !!