कुशल प्रशासक हैं गुप्ता, कार्यकाल रहा अविस्मरणीय

जिला कलक्टर का विदाई समारोह आयोजित
बीकानेर, 2 मई। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता के स्थानांतरण पर, बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुप्ता कुशल प्रशासक, सौम्य व सहज, समय के पाबंद, मृदुभाषी हैं। उनका बीकानेर में कार्यकाल अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने आमजन व कार्मिकों की समस्याओं का सदैव प्राथमिकता से निस्तारण किया। उनके द्वारा नंदी गौशाला हेतु निगम को भूमि हस्तांतरण, तीन गौशालाओं हेतु भूमि आवंटन, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, कैमल फेस्टिवल व अंतर संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, कार्मिकों की समयबद्ध डीपीसी जैसे अनेक सराहनीय कार्य किए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि बीकानेर के अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना व मेहनत से कार्य करते हैं। वे भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, विकास, राजस्व संबंधी कार्यों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उल्लेखनीय कार्य किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) यशवंत भाकर, रमेश तनेजा ने भी विचार व्यक्त किए। संजय पुरोहित ने कार्यक्रम का संचालन किया, महेश राजपुरोहित ने अभिनंदन पत्रा का वाचन किया व मेघराज टाक ने आभार व्यक्त किया। चित्राकार विनीत मेहरा ने जिला कलक्टर को उनका स्कैच भेंट किया। गुप्ता का शॉल, साफा, माल्यार्पण से अभिनंदन किया गया।
समारोह में एसीएम मोनिका बराला, डीएसओ गौतम चंद, तहसीलदार गोविंदराम, रामकिशन वर्मा, एल डी पंवार, ए के पिल्लई, माणक पुरोहित, के के गोयल, के के पुरोहित, मोहम्मद रियाज, शिवकुमार व्यास, जगदीश किराडू सहित कलक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!