बीकानेर, 4 मई। निवृृतमान जिला कलक्टर अनिल गुप्ता का राजस्व अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को अभिनंदन किया गया।
होटल कोन्टिनेंटल ब्ल्यू में आयोजित इस समारोह में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक श्यामसिंह राजपुरोहित, न्यास सचिव आर के जायसवाल, पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा सहित अनेक वक्ताओं ने गुप्ता के व्यक्तित्व व कृृतित्व पर प्रकाश डालते हुए, उनकी सेवाओं को अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि उन्हें बीकानेर में जो अपनत्व एवं सम्मान मिला है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे।
अधिकारियों द्वारा गुप्ता का साफा, शाॅल, स्मृृति चिन्ह, माल्यार्पण से अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यवाहक जिला कलक्टर यशवंत भाकर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सिंह, राजस्व अपील अधिकारी डाॅ. राकेश शर्मा, डीआईजी स्टाम्प नरेन्द्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर(नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. लालचंद व पवन कुमार सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।