आज दिनांक 26 मई 2018 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहर लाल जी नेहरू की पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गजनेर रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को जल एवं दूध से साफ किया गया तथा झाड़ू लगा कर प्रतिमा स्थल को स्वच्छ किया गया। इस मौके पर जवाहर पार्क मे कांग्रेस नेता राहुल व्यास और भगवान जी डूडी के संयोजन मे सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल आचार्य ने कहा कि नेहरू हमारे आदर्श थे ओर युवाओ को प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान राम डूडी और कांग्रेस नेता राहुल व्यास ने संयुक्त रूप से कहा कि नेहरू ने आजाद भारत की नींव रखी थी और उनके भारत के लिए दिए गए बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता। कमेटी के तुषार व्यास ने पुण्यतिथि के अवसर पर होने वाली श्रद्धांजलि सभा की रूपरेखा रखी और 27 मई 2018 को गजनेर रोड स्थित जवाहर पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा जायेगा। इस मोके पर पाबूराम सहारण ने भी विचार रखे। कन्हैया लाल सुथार ने सबका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में डॉ. अमित पुरोहित, योग गुरु दीपक शर्मा, पवन व्यास आदि मौजूद थे।
राहुल व्यास
नेता, कांग्रेस पार्टी, बीकानेर
08559802804 / 09413202804
rahulrajavyas@gmail.com