राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघः सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने सी.पी. पुरोहित

बीकानेर, 5 अगस्त। राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ, शाखा बीकानेर के जिलाध्यक्ष पद पर सी.पी. पुरोहित को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। चुनाव अधिकारी आर.पी. शर्मा ने बताया कि पुरोहित ने अपनी कार्यकारिणी में पी. के. माथुर को उपाध्यक्ष, देवानंद आचार्य को सचिव, नरेश मूलचंदानी को कोषाध्यक्ष एवं गणेश कुमार आचार्य को संयुक्त सचिव मनोनीत किया है। चुनाव नवरत्न हर्ष तथा मोहन सिंह की देखरेख में हुए। प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में शक्तिरतन रंगा तथा कृपाशंकर आचार्य को चुना गया तथा जिला कार्यकारिणी में बृजमोहन व्यास, इस्लामुद्दीन और लक्ष्मणदत्त को लिया गया है। संयुक्त सचिव गणेश आचार्य ने कहा कि सभी कर्मचारी संगठित होकर कार्य करें, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो सके तथा संगठन को मजूबती मिल सके।

गणेश आचार्य
9079743718

error: Content is protected !!