सलूम्बर, सलिला साहित्य सम्मान की घोषणा जारी हुई।
सलिला संस्था, सलूम्बर-राज. के अखिल भारतीय स्तर पर प्रदत्त विभिन्न प्रकार के साहित्यिक पुरस्कार-सम्मान की घोषणा की गई है।
स्वतन्त्रता सैनानी ओंकारलाल शास्त्री स्मृति पुरस्कार 2018
इस वर्ष का सम्मान ‘मेवाड़ गौरव’ अलंकरण डॉ राजशेखर व्यास, उदयपुर को उनके मेवाड़ विषयक ग्रंथो के लेखन पर प्रदान किया जायेगा। इस वर्ष का ‘सलूम्बरश्री’ प्रो. रघुनाथसिंह मंत्री, चित्तौड़गढ़ को प्रदान किया जाएगा।
सलिला संस्था अपने रजत जयंती वर्ष पर देश के 10 साहित्यकारों को ‘सलिला साहित्यरत्न सम्मान’ अलंकरण प्रदान करेगी। सम्मानित होने वाले हिंदी और राजस्थानी भाषा के साहित्यकारों की जारी की जा रही सूची इस प्रकार है-
1. रवि पुरोहित, बीकानेर-राज. राजस्थली पत्रिका के संपादन के लिये।
2. बलराम अग्रवाल, नई दिल्ली. बाल साहित्य लेखन के लिये।
3. बीना अग्रवाल, कोटा-राज. हिंदी कविता के लिये।
4. देवदत्त शर्मा, अजमेर-राज. आलेख लेखन हेतु।
5. प्रभा पारीक, जयपुर-राज. हिंदी आलेख लेखन हेतु।
6. आनन्दस्वरूप श्रीवास्तव, रायबरेली-उ.प्र. पत्रिका संपादन हेतु।
7. इंद्रजीत कौशिक, बीकानेर-राज. हिंदी बालकहानी लेखन हेतु।
8. श्यामप्रकाश देवपुरा, नाथद्वारा-राज. हिंदी भाषा और साहित्य संवर्द्धन हेतु।
9. उद्धव भयवाल, औरंगाबाद. अहिन्दी भाषी क्षेत्र में हिंदी भाषा में साहित्य सृजन हेतु।
10. रेखा लोढ़ा ‘स्मित’, भीलवाड़ा-राज. मंच संचालन एवं कविता लेखन हेतु।
सलिला संस्था द्वारा यह सम्मान 7-8 oct 2018 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मेलन में प्रदान किया जायेगा।
उपरोक्त सूचना प्रसारण हेतु जारी।
डॉ. विमला भंडारी, अध्यक्ष, सलिला संस्था, सलूम्बर-राज.
विमला भंडारी, सलूम्बर-राज.