बसपा आपके लिए नया सवेरा लेकर आएगी : लेघा

बसपा पार्टी की आमसभा आयोजित
बीकानेर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से शहर के भीनासर क्षेत्र स्थित वार्ड
नं. 22 में एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बसपा के पूर्व
प्रदेशाध्यक्ष भगवानसिंह बाबा ने सम्बोधित करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को
वोटों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बसपा पार्टी को वोट देने को
लेकर उत्तरप्रदेश में एस.टी., ओबीसी वर्ग के लिए किए गए कार्यों का बखान
किया। मुख्य जोन इंचार्ज काशीराम मेघवाल ने बाबा साहेब द्वारा दलित वर्ग
के लिए किए गए कार्यों को विस्तार से बताया कि जिससे आज भी गरीब व कमजोर
वर्ग की जनता को मदद मिल रही है। जिलाध्यक्ष भगवान मेघवाल ने जिलेभर
में बीएसपी की चुनावी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष
अत्ताउल्ला ने संचालन करते हुए आमजन को पार्टी से जुडऩे व वोट देने की
अपील की। इस अवसर पर पश्चिम विधानसभा प्रभारी नारायण हरि लेघा ने सम्
बोधित करते हुए कहा कि बसपा आपके लिए नया सवेरा लेकर आएगी। उन्होंने
व्यंग करते हुए भाजपा और कांग्रेस को ऊपर से नीचे तक परिवारवाद ही
परिवारवाद बताते हुए कहा कि इन पार्टियों के नेता जिस तरह चिचड़ और गोबर
पशु के चिपकता है उसी प्रकार से 30-35 साल से सत्ता के चिपके हुए है।
इनके यहां पर बच्चा पैदा होने पर बच्चा कुर्सी-कुर्सी करके रोता है जबकि
हमारे यहां बच्चा पैदा होने पर रोटी-रोटी करके रोता है। उन्होंने अपना
और अपने घर का विकास किया है। इस अवसर पर खिंवराज, लक्ष्मण, सुरेन्द्र
कण्डाला, मांगीलाल ्रजापत, सुरेन्द्र सिघानियां, शिवकरण, राकेश, सुशील,
कन्हैयालाल, बजरंगलाल, मनोजकुमार आदि ने बसपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण
करते हुए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

error: Content is protected !!