पीबीएम में दवाईयां नही मिलने और अव्यव्स्था के खिलाफ महिला कांग्रेस ने दिया धरना
बीकानेर 6 सिंतम्बर 2018 शहर जिला महिला कांग्रेस के द्वारा गुरूवार को पी.बी एम अस्पताल में रोगियों को मिलने वाली निशुल्क दवाईयों की किल्लत को लेकर पीबीएम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की । संभांग के सबसे बडे पी.बी एम अस्पताल में निशुल्क दवा योजना का लाभ आमजन को नही मिलने के कारण शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड के नेतृत्व में गुरूवार को एकदिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया गया शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड ने एस पी मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य आर पी अग्रवाल को ज्ञापन देकर कहा कि मौसमी बीमारी, कान नाक गला, और चर्म रोग, केन्सर विभाग में भी की दवाईया नही मिलने के कारण मरीजो को महगी दर पर बाहर से दवाईया खरीदने के लिए मजबूर होना पड रहा है। वही सोनोग्राफी मशीन खराब होने के कारण बाहर से जांचे करवानी पड रही है। गौड नें प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीटी स्केन, और एम आर आई जांच के लिए 15 से 20 दिनो का समय दिया जा रहा है। जिसके कारण मरीजों के ऑपरेशन भी समय पर नही हो रहे है। वही जननी सुरक्षा योजना का लाभ भी आमजन को नही मिल पा रहा है। पीबीएम प्रशासन स्तर पर करीब दो हजार महिलाऐं के चैक अदरझूल में लटके हुए है उन्होनें पीबीएम प्रशासन से निशुल्क दवा योजना का लाभ आमजन को मिले, इसके लिए समस्त दवाईयों को उपलब्ध करवाने की मांग की हैं और सोनोग्राफी मशीन को जल्द ठीक करवाने ंकी मांग की है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर पी अग्रवाल ने निशुल्क दवा योजना की किल्लत की शिकायत को गम्भीरता से लेते हूएं खिडकी पर कर्मचारीयों को बदलने के लिए तुरत जारी किएं ओर भविष्य में शिकायत मिलने पर कार्यवाही का आश्वासन दिया ।आर पी अग्रवाल ने महिलाओं के लिए निशुल्क दवा योजना की खिडकी अलग से खेालने के निर्देश जारी किए ।
इस अवसर पर महिला कांगेस की प्रदेश महासचिव सुषमा बारूपाल ब्लॉक अध्यक्ष आशा स्वामी, मुमताज शेख, मनभरी, बसीरन, सहित बडी संख्या में महिलाऐ उपस्थित थी।