पूनरासर भक्तों की सेवा में जुटा है श्री नवकार मंडल

सेवा से मिलता है सुकून : महावीर रांका
बीकानेर। पैदलयात्रियों की सेवा करने से सुकून मिलता है। यह बात पूनरासर जा रहे भक्तों की सेवा में जुटे नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने श्री नवकार मंडल में जातरूओं के समक्ष कही। नौरंगदेसर दस किलोमीटर कच्चे मार्ग पर श्री नवकार मंडल के पवन महनोत ने बताया कि पूनरासर जा रहे भक्तों की सेवा में न्यास अध्यक्ष रांका सहित अन्य सेवादार पैदल यात्रियों की सेवा में जुटा हुआ है। महनोत ने बताया कि लगातार 10 वर्षों से नवकार मंडल यह सेवा देता आया है। ललित लूणावत, अमित बोथरा, मुकेश बाफना, सुभाष बोथरा, सुनील बैद, राकेश सामसुखा, संदीप मुकिम तथा मुहुर्त महनोत सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहता है।

error: Content is protected !!