जागरूक पत्रकार संघ की बैठक संपन्न

Vallbhnagar
एसडीएम जागरूक पत्रकार संघ उदयपुर संभाग की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को निकटवर्ती उदयसागर पाल भेरूनाथ मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि आकाशवाणी उदयपुर केंद्र के वरिष्ठ उद्घोषक राजेंद्र सेन ने की मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता की महत्ता एवं वर्तमान परिस्थिति में पत्रकारिता के मायने पर विचार रखें । कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के संरक्षक भीमराज मेनारिया ने की। बैठक में संघ अध्यक्ष राजेश गर्ग ने वार्षिक प्रतिवेदन रखा। वहीं संघ उपाध्यक्ष लोकेश मेनारिया ने क्षेत्र में पत्रकारिता में आ रही समस्याओं से पत्रकारों को अवगत कराया। वरिष्ठ सलाहकार मंडल के नरेंद्र सेठिया ने संघ के विस्तार पर विचार रखें। पत्रकार संघ के सहसचिव एवं प्रवक्ता संजय मेघवाल ने अपने उद्बोधन में रजिस्ट्रेशन कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाने विचार। संघ महामंत्री संजय खोखावत ने ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारों के साथ में हो रहे अत्याचारों एवं गांव के पंच पटेलों द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर लगाई गई बंदिशों पर प्रहार किया। उल्लेखनीय है कि खाप पंचों के द्वारा एक तुगलकी फरमान जारी किया गया जिसमें यह कहा गया था कि मीडिया में कोई भी खबर दें तो पंच पटेलों को पूछ कर दे जिसकी पूरे संघ और उपस्थित पत्रकारों ने कड़ी भर्त्सना की और इस कृत्य को निंदनीय बताया बैठक में उदयपुर शहर, मावली ,वल्लभनगर ,
चित्तौड़ ,भदेसर, कपासन, छोटीसादड़ी ,सलूंबर सहित क्षेत्र के पत्रकार प्रतिनिधि करने भाग लिया । इस दौरान संघ कोषाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, संघ सचिव चंद्र प्रकाश लोहार, संगठन मंत्री कैलाश तेली, कृष्णानंद महाराज, घनश्याम कुमार सहित क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित थे।

error: Content is protected !!