कमल स्वराज यात्रा में दावेदार मेनारिया ने दिखाई ताकत

उदयपुर || लोकेश मेनारिया ||
मेवाड़ की सबसे बड़ी हॉट सीट के रूप में पहचाने जाने वाली वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में वल्लभनगर भाजपा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया के नेतृत्व में कमल स्वराज वाहन रैली निकाली गई यह विशाल रैली वल्लभनगर के छापरमान खेल मैदान से करीब 11:00 बजे रवाना हुई जो कानोड़ होकर पुनः भिंडर में शाम करीब 6:00 बजे समाप्त हुई | इस रैली में हजारों की तादाद में आए युवाओं को देख ऐसा प्रतीत होता है कि निश्चित रूप से क्षेत्र की जनता ही नहीं आलाकमान तक यह संदेश चला ही गया होगा कि वल्लभनगर में भाजपा के साथ हजारों कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं और इस बार कमल खिलाने के लिए कोशिश कर रहे हैं | मेनारिया के नेतृत्व में हजारो की संख्या में मोटरसाइकिलों व कारों के साथ विशाल वाहन रैली शनिवार को प्रात 11 बजे पार्टी विस्तारक अवधेश व्यास, आकाश वागरेचा, धनराज अहीर, प्रकाश जैन द्वारा हरी झंडी देने के बाद तहसील कार्यालय से वल्लभनगर के मुख्य मार्गो से होते हुए भटेवर पहुंंची। भटेवर के पुराना चौराहा बस स्टैंड पर युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन डांगी के नेतृत्व में पांच सौ से अधिक बाइक रैली में शामिल हुई। इसके बाद रैली खरसाण खेरोदा, अमरपुरा, बाँसडा, केदारिया, भींडर होते हुए कानोड़ पहुची। इस दौरान विभिन्न गांवो व कसबो से भी कार्यकर्ता बाइक लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान सभी कार्यकर्ता झंडे, टोपी, गले में दुप्पटे डालकर वाहन रैली का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वही भाजपा प्रभारी मेनारिया ने गांवो-कसबो के प्रमुख चौराहों पर ग्रामीणों का अभिवादन किया। कमल स्वराज यात्रा के रूप में विशाल वाहन रैली में विधानसभा के हर एक बूथ से कार्यकर्ता शामिल हुआ। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता को देखते हुए वल्लभनगर रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर चुनाव निगरानी दल ने रैली के दौरान वीडियोग्राफी के जरिये नजर बनाई रखी। साथ ही वल्लभनगर, खेरोदा, भिंडर एवं कानोड़ थाना पुलिस का जाप्ता रैली के साथ तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि
जनता सेना सुप्रीमो व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के गृहनगर भीण्डर में गणपतलाल मेनारिया और वाहन रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा करके भव्य स्वागत किया। रैली का भीण्डर के रेलवे स्टेशन से प्रवेश के बाद विद्युत विभाग कार्यालय के सामने ललित मेनारिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। इसके बाद रामपोल बस स्टेण्ड पर भीण्डर मण्डल अध्यक्ष हीरालाल पण्डिया के नेतृत्व में रैली का स्वागत हुआ। इसके बाद रावलीपोल चौक पर भी भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रैली के समापन पर आयोजित सभा में गणपत लाल मेनारिया ने कहा कि इस बार भाजपा वल्लभनगर में इतिहास रच करके जीत हासिल करेंगी। उन्होंने कटारिया की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा कि मेवाड़ का वह कद्दावर नेता जो हर पल हमारे साथ खड़ा है उनके सानिध्य में निश्चित ही हम इस बार पार्टी को विजय बनाएंगे | उल्लेखनीय है कि इस दौरान कटारिया की अभी आने की तय था लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ सके वहीं उपस्थित कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया हालांकि इस दौरान कई कार्यकर्ता रैली के बाद ही निकल चुके थे |विशाल वाहन रैली में युवाओं का जोश देखकर विस्तारक व्यास गदगद हो गए और अपने उद्बोधन में कहा कि चुनाव के आखिरी समय तक यही जोश रखना कायम दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो हरा सके उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि कौन भाजपा में रहकर हराने का काम कर रहा है और कौन इसे मजबूत करने का , हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखते हुए रिपोर्ट आगे भेज रहा हूं उन्होंने कहा कि मैं इश्वर की सौगंध खाकर कहता हूं कि इस वल्लभनगर के भाजपा के कद्दावर नेता गणपत लाल ने आज दिन तक मुझे यह नहीं कहा कि आप मेरा नाम आगे कहना उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यही जोश चुनाव के आखिर इस समय तक रखना है | इस अवसर पर कानोड़ मण्डल के महावीर दक, हरिसिंह गोड़, गंगाराम पटेल कुराबड़, हीरालाल पण्डिया, विनोद मोर्य, लीलाधर सोनी, नवीन जोशी, प्रकाश जैन, धनराज अहीर, ख्याली लाल, संग्राम सिंह, किशन लाल डांगी, गजेन्द्र मेहता, महेंद्र सिंह, सुनील कुमार, चमन लाल सोनी, गिरधारी लाल सोनी, भंवर लाल भट्ट, लक्ष्मी लाल मेनारिया वाना सहित भाजपा पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!