यज्ञ में गूंज रहे है वेदमंत्र

बीकानेर। स्थानीय एम एम ग्राउण्ड में चल रहे 51 कुण्डीय श्रीराम जानकी महायज्ञ में वेदमंत्रों के साथ यजमान आहुतियां दे रहे है। पं. बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान की ओर से आयोजित इस महायज्ञ में मुख्य यजमान देवकिशन चांडक,नारायण डागा,नारायण व्यास,नवनीत पुगलिया सहित अनेक यजमान यज्ञ में आहुति दे रहे है। पं.राजेंद्र किराड़ू के सानिध्य और
पं.मुरलीधर पुरोहित व पं. उमेश किराडू,रामजी व्यास,मुरलीधर पुरोहित,संतोष व्यास,मिलन,गोविन्द व विमल किराडू मंत्रोचारण कर रहे है। विश्व कल्याणार्थ किये जा रहे महायज्ञ में बैठे यजमानों को महाराज प्रहलादनाथ योगी ने आर्शीवचन देते हुए कहा कि यज्ञ में
बैठने वाले बिरले ही होते है। बिना ईश्वरी कृपा ऐसे महायज्ञ में बैठना हर किसी के लिये संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से न सिर्फ वातावरण शुद्व होता है वरन शारीरिक शुद्विकरण भी हो जाता है।

error: Content is protected !!