राती घाटी युद्ध की याद में विजय दिवस मनाया

श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय , बीकानेर मे आज दिनांक 27.11.18 को इतिहास विभाग द्वारा ऐतिहासिक राती घाटी युद्ध की याद में विजय दिवस मनाया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्याख्याता डॉ राजेन्द्र जोशी ने इस युद्ध की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डालाते हुए कहा इस युद्व ने भारत की पश्चिमी सीमाओ का निर्धारण किया वरणा भारत का भुगाल अलग ही होता। इतिहास व्याख्याता प्रो. विशाल सोलंकी ने बताया कि किस प्रकार विपरित परिस्थितियो में बीकनेर के शासक राव जैतसी ने मुगल कामरान को पराजित किया। प्राचार्या डॅा सन्ध्या सक्सेना ने घटना से जुडे ऐतिहासिक साक्ष्यॉ के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ धनपत जैन, प्रो. मंजु शर्मा और प्रो. पल्लवी चौहान ने भी इस अवसर पर विचार व्यक्त किये।

error: Content is protected !!