कांग्रेस की कथनी-करनी में अन्तर नहीं-श्रीमती गौड़

बीकानेर,20 दिसम्बर। राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन होने पर वार्ड संख्या 43 के देवनारायण मंदिर में पूजा अर्चना के साथ सवामनी का भोग लगाया गया।
शहर जिला महिला कांगे्रस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में गुरूवार को महिलाओं ने अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट के उप मुख्यमंत्री बनने पर एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट की।
सुनीता गौड़ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जनता से जो वादे किए थे,उसकी पहली कड़ी में किसानों का दो लाख रूपये तक का कर्ज माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी व करनी में अन्तर नहीं है। जनता से जो वायदे किए हैं,उनको चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव,गरीब व किसानों के साथ खड़ी है।
इस अवसर पर नीतू गुर्जर,शारदा बाल्मिकी,गीता देवी,शारदा शेखावत,पप्पू गुर्जर,गिरि बाल्मिकी,कैलाश,सुरेन्द्र आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!