सिन्धी अकादमी द्वारा मासिक अदबी गोष्ठी का आयोजन

जयपुर, 26 दिसम्बर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित कार्यालय ’’अकादमी संकुल’’ में 26 दिसम्बर, 2018 को मासिक साहित्यिक (अदबी) गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि गोष्ठी में मुम्बई/दुबई की समाजसेवी एवं साहित्यकारा श्रीमती आशा चांद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। अपने उद्बोधन में उन्होंने उनकी संस्था ’’सिन्धी संगत’’ के माध्यम से सिन्धी भाषा, साहित्य, कला, संस्कृति एवं सिन्धी शिक्षा के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार गोबिन्दराम माया ने की। गोष्ठी में, कन्हैया अगनानी ने लघु कथा ’’गुण अवगुण’’, डा.हरि जे.मंगलानी ने कविता ’’हलिया बि अचो’’, टी0आर0शर्मा ने आलेख ’’सप्त सिन्धु सौवीर अैं सिन्धु’’, सुरेश सिन्धु ने लेख ’’सिन्धी नाटकनि में महिला पात्रनि जी भूमिका’’, भीलवाड़ा के डा0एस0के0लोहानी ’खालिस’ ने कविता/गजल ’’तबाही मुश्क सां’’, गुलाब मीरचंदानी ने कविता ’’टैंशन अखर अजु आम थी वियो’’, रमेश रंगानी ने लेख ’’सिन्धु जो विछोड़ो’’, हेमन दास ने कविता ’’मुहिंजो हिन्दुस्तान’’, माला कैलाश ने कहाणी ’’सज़ा’’, पूजा चांदवानी ने कविता ’’इतिहासु’’, नन्दिनी पंजवानी ने कविता ’’सुपननि जो ता´ो पेटो’’, चन्द्रकांता पारवानी ने कविता ’’विसारे छदयो’’, गोपाल ने कविता ’’प्रेम जी पुकार’’, पार्वती भागवानी ने कहाणी ’’नसीबु’’, गायत्री ने कविता ’’विरहांगे जा बिज़’’, श्याम गोवरानी ने कहाणी ’’देहदान’’, , लता भारद्वाज ने गीत ’’आउ अची मैया लवजनि खे ठाय’’, कन्हैयालाल मेठवानी ने कविता ’’डोहीड़ो’’, हेमा मलानी ने कविता ’’स्यारो’’, ज्योति पहलवानी ने कविता ’’जिन्दगीअ न डीनी वान्दकाई’’, वीना प्रियदर्शना ने कविता ’’सुज़ाग’’, रोमा चांदवानी ’’आशा’’ ने कविता ’’जनम डींहु मा कीअं मलहायां’’, महेश कुमार किशनानी ने कविता ’’माणहंू सिन्ध जा’’, गोबिन्दराम माया ने आलेख ’’गणतंत्र परेड ऐं सिन्धू झांकी’’ प्रस्तुत की।

(ईश्वर मोरवानी)
सचिव

error: Content is protected !!