बाड़मेर
निजी विद्यालय संचालकों का प्रदेश स्तरीय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार के पदाधिकारियों ने सामूहिक निर्णय लेते हुए देश की रक्षा के दौरान शहीद हुए उन वीर सपूतों के परिवार के बच्चांे को निःशुल्क शिक्षा एवं आवास की व्यवस्था देने की बात पर सहमति जताई गई। स्कूल शिक्षा परिवार बाड़मेर के जिलाध्यक्ष सुरेश जाटोल ने बताया कि स्कूल शिक्षा परिवार से जुड़े हुए निजी विद्यालयों के संचालकों ने थार के वीर कार्यक्रम के सरंक्षक रावत त्रिभुवन सिंह को अपने विद्यालय से लिखित में दिया है की वे अपने विद्यालयों में अगर शहीद परिवार के बच्चें उनके यहां अध्ययन करने आते है तो वे किसी भी प्रकार की कोई शुल्क नहीं लंेगे। साथ ही जिन विद्यालयांे में छात्रावास की सुविधा है वे भी निःशुल्क उन्हें आवासीय छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवाएगंे। जाटोल ने बताया कि जिन विद्यालयों में अपनी सहमति जताई है उनमें अंग्रेजी माध्यम से द मॉडर्न स्कूल बाड़मेर की प्रधानाचार्य नवदीत पंचौरी, महेश पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर बाड़मेर के संरक्षक छगनलाल जाटोल, श्री गणेश विद्या मंदिर सी सै़ स्कूल के प्रबंधक डॉ. आनन्द जे थोरी, श्री गुरूमंछ विद्या मंदिर उमा आवासीय विद्यालय सिवाना के प्रबंधक प्रेमसिंह राठौड़, सुपर्म रॉयल एज्युकेशन एकेड़मी समदडी के सचिव डॉ. शिव कुमार गुप्ता, देव प्राग विद्या मंदिर उमा विद्यालय सिणधरी के प्रबंधक दुर्गाराम पंवार, संत राजेश्वर इंटरनेशनल महावी समदडी के प्रबंधक हनुमानाराम चौधरी, सरस्वती बाल विद्या मंदिर मा. जसाई प्रबंधक लूणाराम सोलंकी, मां सरस्वती उमा विद्यालय सिणधरी के प्रबंधक दीपाराम टाक, कृष्णा किड्स एकेड़मी सिणधरी प्रबंधक हरीश शर्मा, भीम विद्या मंदिर के प्रबंधक प्रेम परिहा, परमेश्वर बाल विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान सिणधरी के प्रबंधक हनुमानराम साहरण, माउंट लिट्रा जी पब्लिक मा विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम बालोतरा के सचिव खेताराम, सरस्वती शिक्षण संस्थान सिणधरी, डॉ. एस राधाकृष्णन मावि धोरिमन्ना के प्रबधंक भोमाराम साहरण, सन सिटी पब्लिक स्कूल सिणधरी प्रबंधक जयाराम चौधरी, श्री भगवती शिक्षण संस्थान धनवा के प्रबंधक रणछोड़ाराम प्रजापत, अरविंद विद्या मंदिर उमा गुडामालाणी प्रबंधक गजेन्द्र दवे, अर्मतोदवी मेमारियल पब्लिक स्कूल गुड़ामालाणी के प्रबंधक हेमेन्द कुमार बिश्नोई सहित विद्यालय संचालकों ने विद्यालय की मान्यता एवं माध्यम अनुसार हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा निःशुल्क कक्षा एलकेजी से लेकर बारहवी तक करवाने की सहमति जताई। वहंी स्कूल शिक्षा परिवार ग्रामीण जिलाध्यक्ष हनुमानाराम चौधरी ने कहा कि शहीद परिवारों की मदद के लिए स्कूल शिक्षा परिवार सदैव उनके साथ खडा रहेगा।