फ़िरोज़ खान
बारां 27 फरवरी । शाहबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत महोदरा के गांव सिरसोद खुर्द के मुख्य मार्ग पर जमा घरो का गंदा पानी निकासी के अभाव में हमेशा भरा रहता है । इस कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वही वाहन चालको को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है । लोगो ने बताया कि घरो का गंदा पानी भरा रहने के कारण बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है । गांव वालों ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराने के बाद भी समाधान नही हो पा रहा है । स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते पर होकर पैदल निकलते है । जिस कारण उनकी स्कूल की ड्रेस भी गन्दी हो जाती है । मुख्य मार्ग की सड़क पर घरो का गंदा पानी भरे रहने के कारण मक्खी मच्छर पैदा हो रहे है । युवा मंच व जाग्रत महिला संगठन सदस्यों ने बताया कि बारिश में तो यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है । यह पानी हमेशा बना रहता है । पानी की निकासी नही होने के कारण यह हालत पैदा हो रहे है । ग्राम पंचायत की और से घरो का पानी निकालने के लिए गांव में नालियों का निर्माण नही करवा रखा है ।