कमल सेन बने राष्ट्रीय सेन सभा के उपाध्यक्ष

फिरोज़ खान
बारां 05 मार्च। राष्ट्रीय सेन सभा (ट्रस्ट) के प्रदेश अध्यक्ष बबलू सेन द्वारा आदेश जारी कर कमल सेन निवासी तलावडा को प्रदेश संगठन कार्यकारणी में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कुमार सेन द्वारा आज बारां जिलाध्यक्ष पद पर चेतन सेन माथना को नियुक्त किया है। कमल सेन ने बताया कि नवनियुक्त बारां जिलाध्यक्ष चेतन सेन माथना द्वारा अपनी कार्यकारणी गठित की है जिसमें सूरज सेन को उपाध्यक्ष, कपिल सेन को कोषाध्यक्ष, दिनेश सेन जरगा को जिला संगठन प्रभारी, आकाश सेन को महामंत्री, जितेन्द्र सेन को मंत्री, जितेन्द्र सेन तेलफेक्ट्री को सह संयोजक, आशीष सेन को मीडिया प्रभारी, महेश सेन को प्रवक्ता, आशीष सेन मोहन सेन को सचिव तथा मोहनलाल सेन माथना रोड को प्रचार-प्रसार मंत्री बनाया है।

error: Content is protected !!