मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जोधपुर जिले की शेरगढ तहसील के खिरजा फतेहसिंह गांव में 184.79 करोड़ रुपये की क्षेत्रीय जलप्रदाय योजना आर.जी.एल.सी.आर.डी. 134 देवानिया नाथडाउ कनोडिया 54 मील शेरगढ़ चाबा पार्ट द्वितीय पैकेज के अंतर्गत 1550 किलोमीटर क्षमता के एम बी आर का शिलान्यास किया। उन्होंने शुक्रवार को ही कुई जोधा बालेसर में मॅाडल स्कूल के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं नवनिर्मित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्रसिंह, पूर्व मंत्री डॉ. चन्द्रभान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उनके साथ थे। उन्होंने मॉडल स्कूल के नक्शे का अवलोकन तथा भवन का लोकार्पण करने के पश्चात् सेवा केन्द्र का भी अवलोकन किया तथा कंप्यूटर कक्ष में किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली।
