बीकानेर 27.03.2019 । शीतला अष्टमी के अवसर पर जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण, बीकानेर के अध्यक्ष, जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय राजेन्द्र कुमार पारीक
एवं सचिव, पवन कुमार अग्रवाल अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा प्राधिकरण, न्यायालय
परिसर में पौधारोपण किया गया। राजेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि वैदिक काल से
भारत में पेड़-पौधों को समाज में विशिष्ट स्थान दिया जाता रहा है, पेड़ हमारे जीवन का
अस्तित्व है। पेड़ों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असम्भव है। आजकल मनुष्य
विकास के नाम पर कंकरीट के जंगल बना रहा है। यदि पेड़-पौधे काटने के साथ-साथ
इनका रोपण नहीं किया गया तो यह मानव जाति के भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा होगा।
सचिव पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि पेड़ प्रकृति की वो देन है जिसका कोई विकल्प
उपलब्ध नहीं है, पेड़ हमारे समाज का घनिष्ठ मित्र है। हमारे द्वारा लगाए पेड़ सिर्फ हमें ही
लाभ नहीं पहुंचाते बल्कि आनेवाली कई पीढियों को लाभ पहुंचाते हैं। इस अवसर पर जिला न्यायालय के वरिष्ठ लिपिक नारायण जोशी, सहायक नाजिर नवनीत जोशी, निजी सचिव अहमद अली, कनिष्ठ सहायकगण नसीम बानों, मेघा बालेचा, अक्षय जोशी, राकेश जोशी, गौरव
पंवार व सहायक कर्मचारीगण ने भाग लिया।