बीकानेर 29 मार्च 2019। संत कंवर राम सिन्धी समाज ट्रस्ट व समाज की सहयोगी संस्थाएं भारतीय सिन्धु सभा, मातृशक्ति सत्संग मंडली, सिंधी सेंट्रल पंचायत बीकानेर सहित समाज की ओर से सात दिवसीय चेटीचंड महोत्सव के दूसरे चरण में शुक्रवार को सुबह परदेशियों की बगेची; धोबी तलाई में दीपमाला सजाई गई। बगेची स्थित मंदिर में झूलेलाल जी की मूर्ति के समक्ष सिंधी लोक भजनों का कार्यक्रम असांजी अम्मड़ सिंधु में समाज के कलाकारों ने पंजड़ा और झूलेलाल के भजन गुंजाए। 85 वर्षीय केवा वलीरमानी के सान्निध्य में भारती ग्वालानी, रुक्मणी वलीरमानी, कमला सदारंगानी, वर्षा लखाणी, कांता हेमनानी, देवी नवानी, ज्योति नवानी आदि ने पंजड़ा सिंधी लोक भजनों की प्रस्तुति दी । इस अवसर पर लक्ष्मण किशनानी , हासानंद मंगवानी, राजेश केशवानी, किशन सदारंगानी, सुरेश केशवानी, मोहन सदारंगानी, प्रकाश ग्वालानी आदि ने बगेची स्थित मंदिरों में श्रमदान कर मूर्तियों पर पुष्प-श्रृंगार किया। अंत में पल्लव डालकर अरदास की गई व अक्खा डाला गया।
रविवार 31 मार्च को सुबह 10 बजे अमरलाल मंदिर पवनपुरी में “झूलण की झनकार“ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
-✍️ मोहन थानवी
( सांस्कृतिक साहित्यिक मंत्री भा सिंधु सभा महानगर बीकानेर )
9460001255